UP Live

कौमी एकता समिति के कोषाध्यक्ष को मातृशोक

दुद्धी,सोनभद्र – कौमी एकता समिति के कोषाध्यक्ष मदन तिवारी के माताजी शान्ति देवी उम्र 90 वर्ष का निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।वे बीमार चल रही थीं।उनके निधन पर कौमी एकता के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि, क्रय विक्रय के चेयरमैन रामेश्वर रॉय ,क्रय विक्रय के गवर्नमेंट नॉमिनी कमलेश सिंह कमल, डीसीएफ डायरेक्टर संजू तिवारी, कौमी एकता के सचिव शिवशंकर प्रसाद समेत दर्जनों सम्भ्रांतजनों ने शोक व्यक्त किया और मृत आत्मा की शान्ति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button