UP Live

चोलापुर इलाके में तीन बच्चों की मां ने लगाई फांसी, मौत के बाद बिलख रहे बच्चे

वाराणसी। आजकल बात बात में आत्महत्या करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। ताजा मामला मुर्दहा इलाके में हुआ जब किसी बात को लेकर एक महिला ने फांसी लगा ली।मौत के बाद उसके 3 बच्चे बिलख रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार चोलापुर स्थित मुर्दहां चौकी के दशमीपुर गांव में बीती रात 32वर्षीय गुंजा नामक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। आज सुबह उसकी लाश आंगन में लटकी मिली। बताया जाता है कि स्थानीय जितेंद्र चौहान नामक राजगीर मिस्त्री की पत्नी गुंजा स्थानीय सरकारी स्कूल में बतौर रसोईया तैनात थी। कल रात जब परिजन खाना खाकर सो गए तो उसने फंदा लगाकर खतरनाक फैसला ले लिया। घटना की सूचना पाकर मृतका के मायके वाले भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका अपने पीछे 10 व 7 वर्ष के दो पुत्र व5वर्ष की पुत्री छोड़ गई। मां को मृत देख बच्चों का रो रोकर बुरा हाल रहा परिवार वाले उन्हें ढांढस देते रहे। फिलहाल महिला के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button