Crime

पति के साथ प्रेमी को भी घरमें रखने की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की माँ

पति से नाराज़ महिला विजली के ख़म्भे पर चढ़ किया सुसाइड का प्रयास

गोरखपुर : पिपराईच क्षेत्र के कबाड़ी रोड पर 3 बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का खुमार प्रेमी को भी घर में रखने की जिद पर अड़ी महिला ने पति से विवाद के बाद बिजली के पोल पर चढ़ कर आत्महत्या का किया प्रयास। विजली कर्मियों ने तत्काल शटडाउन कर बचाई महिला की जान। मिली जानकारी के अनुसार तीन बच्चों की मां को एक युवक से प्रेम हो गया। अपने प्रेमी को भी घर मे रखने की ज़िद पर पति विफ़र गया।

पत्नी ने धमकी दी की अगर प्रेमी को घर मे रहने की इजाज़त नहीं देगा तो जान दे दूंगी। पति के इंकार करने पर पत्नी नाराज हुई पत्नी पास के ही विजली के पोल पर चढ़ने लगी और तार को पकड़ कर झूल गयी। महिला को पोल पर चढ़ते देख एक ग्रामीण ने बिजली विभाग को फ़ोन कर जानकारी दी। तत्काल विजली कर्मी ने शट डाउन कर दिया जिससे महिला की जान बची। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पोल से उतारकर हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button