Crime

फांसी से लटकी मृत मिलीं मां और बेटी

संत कबीर नगर (उ.प्र.) : संत कबीर नगर के खलीलाबाद क्षेत्र में रविवार को मां और बेटी फांसी से लटकी मृत पायी गयीं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र के बहिलपुर गांव में वंदना (40) और उसकी बेटी सौम्या (18) अपने मकान फांसी से लटकी मृत मिलीं। पुलिस दरवाजा तोड़वाकर घर के अंदर पहुंची। वह दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये ले गयी।

घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लगता है। बहरहाल, जांच की जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button