State

असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्यवाही में 800 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर की गई कार्यवाही में 800 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर लिखा कि “बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्यवाही करते हुए असम पुलिस ने एक विशेष अभियान में 800 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

”श्री सरमा पिछले वर्ष से राज्य में बाल विवाह को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। फरवरी में पहले चरण में असम पुलिस ने तीन हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया थाएक सूत्र ने कहा कि राज्य में बाल विवाह विरोधी अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत एक सितंबर को हुई थी। इस अभियान में पुलिस द्वारा बाल विवाह में शामिल हजारों लोगों को गिरफ्तार किए जाने का अनुमान है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button