Varanasi

वाराणसी के 60 हजार से अधिक घरों को अबतक मिल चुका है नि:शुल्क बिजली कनेक्शन

  • डबल इंजन सरकार ने वाराणसी में गरीबों के घरों को किया रोशन
  • प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना से मिला फ्री बिजली कनेक्शन
  • नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने में सरकार ने वाराणसी में खर्च किये 17.67 करोड़ रुपये

वाराणसी। डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गरीबों के घरों को रोशन कर नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने का काम तेजी से किया है। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत अबतक वाराणसी के 60 हजार से अधिक घरों में बिजली कनेक्शन पहुंच चुका है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण जो लोग बिजली का कनेक्शन लेने में असमर्थ थे, प्रदेश सरकार ने उनके घरों तक मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का काम किया है। सरकार ने इसके लिए वाराणसी में 17.67 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को क्रियान्वित करते हुए योगी सरकार ने उनके संसदीय क्षेत्र के घरों को रोशन किया है। लोगों का कहना है कि पहले की सरकार में जहां बिजली आती ही नहीं थी, वहीं अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अनुसार वाराणसी में 60,861 घरों में मुफ्त बिजली का कनेक्शन दिया गया है। इससे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 52,243 घरों में नि:शुल्क बिजली का कनेक्शन दिया गया है। साथ ही एपीएल के 8,618 घरों में किस्तों में भुगतान पर बिजली का कनेक्शन दिया जा चुका है।

बता दें कि आज के समय में बिजली के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। शिक्षा हो या रोजाना इस्तेमाल की अन्य चीजें, सभी के प्रयोग के लिए बिजली की आवश्यकता होती है। मौजूदा सरकार की इस योजना से बीपीएल के एक परिवार का 2,890 रुपये की बचत हुई है। वहीं एपीएल लाभार्थियों के प्रत्येक परिवार को तत्काल 2,982 रुपये की बचत हुई है। एपीएल परिवार को 500 रुपये में बिजली का कनेक्शन दिया गया है, जो बिल के साथ 50 रूपये प्रति महीने किस्तों में जुड़ा है। सरकार ने सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन के साथ ही केबल, मीटर, 2 एलईडी बल्ब, होल्डर, बोर्ड और एमसीबी भी दी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button