
टीका उत्सव के तीसरे दिन देश में लगे 40 लाख से अधिक टीके
भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 10.85 करोड़ से अधिक
नई दिल्ली । टीका उत्सव के तीसरे दिन में प्रवेश करने के साथ देश में लगाए गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 10.85 करोड़ से अधिक हो गई। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 16,08,448 सत्रों के जरिए कुल 10,85,33,085 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 90,33,621 एचसीडब्ल्यू जिन्होंने पहली खुराक ली है और 55,58,103 एचसीडल्ब्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है, 1,00,78,589 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक), 49,19,212 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,17,12,654 पहली खुराक के लाभार्थी तथा 22,53,077 दूसरी खुराक के लाभार्थी और 45 से 60 वर्ष की उम्र के 3,42,18,175 (पहली खुराक) और 7,59,654 दूसरी खुराक के लाभार्थी शामिल हैं। अभी तक देश में लगाए गए कुल टीकों के 60.16 प्रतिशत में 8 राज्यों की भागीदारी है।
पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक टीके लगाए गए
टीकाकरण अभियान के 87वें दिन (12 अप्रैल) 40,04,521 टीके लगाए गए। इनमें से 34,55,640 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 52,087 सत्रों के दौरान टीके लगाए गए तथा 5,48,881 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त की।
वैश्विक रूप से लगाए जा रहे दैनिक टीकों की संख्या के लिहाज से, भारत प्रतिदिन दिए जा रहे 41,69,609 टीकों के औसत के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।



