
नई दिल्ली । कोरोना वायरस के मामले भारत में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी देश में 1,25,101 कोरोना के पॉजिटिव मामले हैं, जिसमें से 3720 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 51784 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में 12319 लोग संक्रमित हैं और 208 की मौत हुई है।



