National

खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे : मोदी

आपरेशन सिंदूर भारतीयों के आक्रोश की अभिव्यक्ति : मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों पर देश का रुख एक बार फिर स्पष्ट किया और कहा कि ‘खून और पानी’ साथ-साथ नहीं बहेंगे।श्री मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का नाम लिये बिना सिंधु नदी जल समझौता और जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर कहा, “भारत ने ठान लिया है कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बेहेंगे।”श्री मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ समेत अन्य कड़े कदमों की चर्चा कर भारतीय सेना के सामर्थ्य को नमन किया।उन्होंने भारत की बढ़ती सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए कहा, “भारत अब परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर दुश्मन ने कोई और दुस्साहस करने की हिम्मत की तो भारतीय सशस्त बल उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे।”

आपरेशन सिंदूर भारतीयों के आक्रोश की अभिव्यक्ति : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपरेशन सिंदूर को सीमा पार से आतंकवाद के खिलाफ भारत की जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति बताते हुए कहा है कि भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और रोज नये नये खुलासे हो रहे हैं।श्री मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में शुक्रवार को कहा ‘आपरेशन सिंदूर 140 करोड़ देशवासियों की आक्रोश की अभिव्यक्ति है।’प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे देश की सेना ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है जिसको वे लंबे समय तक नहीं भूलेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में सैंकड़ों किलोमीटर घुसकर कार्रवाई की। आतंकवादियों के ठिकानों को मटियामेट कर दिया गया।उन्होंने कहा, ‘मुझे गर्व है कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से आपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को सैलूट करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है।’प्रधानमंत्री ने कहा ’22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकवादियों ने आकर जिस प्रकार का कत्लेआम किया, धर्म पूछकर लोगों को मारा, पत्नी के सामने उसके पति को गोलियां मार दी गईं, बच्चों के सामने उनके पिता मौत के घाट उतार दिया गया उससे पूरा हिन्दुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व भी इस प्रकार के नरसंहार से चौंक गया था।

मोदी का संबोधन मजबूत, समृद्ध भारत के लिए दूरदर्शी रोडमैप: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास एवं नागरिकों के कल्याण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।गृह मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह भाषण न केवल पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाता है बल्कि एक सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के निर्माण के लिए एक स्पष्ट रणनीति भी प्रस्तुत करता है।श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कईं प्रमुख पहलों की बात की है जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना एवं आंतरिक विकास को बढ़ावा देना है।

श्री शाह ने कहा “चाहे वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ द्वारा आतंकवादियों का सफाया करना हो, ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ के अंतर्गत अवसंरचनात्मक सुरक्षा पहल हो या ‘उच्च स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन’ के माध्यम से घुसपैठियों से भारत को मुक्त बनाने का संकल्प हो, मोदी सरकार राष्ट्र को और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’श्री शाह ने किसानों के कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के आह्वान पर भी बल दिया। उन्होंने कहा, “किसानों के हितों के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने परमाणु ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा, अंतरिक्ष और जेट इंजन जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता का भी आह्वान किया है।’

’गृह मंत्री ने कहा, “इसके अलावा आगामी दिवाली से पहले ‘प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना’ की घोषणा और जीएसटी में बड़ी राहत का निर्णय नागरिकों के जीवन को आसान बनाएगा और छोटे उद्यमों को बढ़ावा देगा।’’(वार्ता)

दुनिया से मुकाबले के लिए मोदी का लाल किले से आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और एकजुटता का आह्वान

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button