National

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चर्चायें बेहतर धरती के निर्माण में योगदान देंगी: मोदी

मोदी ने पुतिन के साथ की वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा.मोदी शी जिनपिंग द्विपक्षीय मुलाकात कल होगी

कजान : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूस के कजान में कहा कि 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चर्चायें ग्रह को बेहतर बनाने में योगदान देंगी, जहां इस बड़े आयोजन की मेजबानी की जा रही है।श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिये कजान पहुंचे। यह एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन है और यहां की चर्चायें बेहतर ग्रह के निर्माण में योगदान देंगी। ”विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक पोस्ट में कहा, “ तातारस्तान गणराज्य के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

”कजान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के विमान से उतरने पर विमान के दोनों ओर सैनिकों ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके अलावा रूसी अधिकारियों और पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने भी उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार भी मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि कजान रूस के तातारस्तान का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। यह शहर वोल्गा और कजांका नदियों के संगम पर स्थित है।श्री मोदी आज बाद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं। बुधवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा के साथ-साथ वहां विभिन्न नेताओं से मिलने के लिये उत्सुक हैं।

श्री मोदी ने कहा, “ कजान में स्वागत के लिये आभारी हूं। भारतीय समुदाय ने अपनी उपलब्धियों से पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनायी है। वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता भी उतनी ही खुशी देने वाली है। ”गौरतलब है कि ब्रिक्स पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतरराष्ट्रीय समूह है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इस बार हालांकि चार न देश ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात भी इसमें शामिल हो गये हैं।

मोदी ने पुतिन के साथ की वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के बीच 16 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की पूर्व यहां यूक्रेन-रूस संघर्ष सहित वैश्विक राजनीतिक परिदृश्य पर गहन विचार मंत्रणा हुई।श्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार दोपहर को रूस के कजान पहुंचे जहां उनकी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। श्री मोदी का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के आतिथ्य और सत्कार के लिए रूसी राष्ट्रपति का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

श्री मोदी ने मेज़बान रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के साथ यहां बहुत अच्छी मुलाक़ात हुयी। भारत और रूस के बीच सम्बन्ध बहुत गहरे हैं, हमारी बातचीत इस बात पर केंद्रित थी कि विभिन्न क्षेत्रों में हमारी द्विपक्षीय भागीदारी को और सशक्त कैसे किया जाये।श्री मोदी ने आज यहां श्री पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत की, जिसमें दोनों देशों की विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी को और मज़बूत बनाने पर चर्चा की गयी।प्रधानमत्री ने कहा, “महानुभाव, मैं गर्मजोशी भरे आतिथ्य और सत्कार के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। मेरे लिये खुशी की बात है कि कजान जैसे खूबसूरत शहर में आने का अवसर मिला है। इस शहर के साथ तथ्य गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। कजान में भारत के नये वाणिज्य दूतावास के खुलने से यह संबंध और मजबूत होंगे।

”श्री मोदी ने कहा, “पिछले तीन महीनाें में मेरा दो बार रूस आने हमारे करीबी समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जुलाई में मॉस्को में हुई वार्षिक शिखर सम्मेलन से हर क्षेत्र में हमारे सहयोग को बल मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में ब्रिक्स की सफल अध्यक्षता के लिए मैं आपकों बधाई देता हूं। पंद्रह वर्षों में ब्रिक्स ने अपने विशेष पहचान बनायी है और अब विश्व के अनेक देश इससे जुड़ना चाहते हैं। मैं ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।”प्रधानमंत्री ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर हम लगातार एक दूसरे के संपर्क में रहे। उन्होंने कहा, “जैसा मैने पहले भी कहा है हमारा मानना है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से ही होना चाहिये।

” उन्होंने कहा कि शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली का हम पूरी तरह से समर्थन करते हैं। हमारे सभी प्रयास मानवता को प्रमुखता देते हैं। उन्हाेंने कहा कि आने वाले समय में भी भारत हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है। एक्सलेंसी आज इन सभी चीजों पर विचार साझा करने का एक और महत्वपूर्ण अवसर है।इससे पहले श्री मोदी ने यहां पहुंचने पर कहा कि 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चर्चायें धरती को बेहतर बनाने में योगदान देंगी, जहां इस बड़े आयोजन की मेजबानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिये कजान पहुंचे। यह एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन है और यहां होने वाली चर्चायें बेहतर धरती के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

गौरतलब है कि ब्रिक्स पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतरराष्ट्रीय समूह है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इस बार एक जनवरी 2024 को हालांकि चार नये देश ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी इसमें शामिल हो गये हैं।

मोदी ने कजान में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत की, जिसमें दोनों देशों की विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी को और मज़बूत बनाने पर चर्चा की गयी।ब्रिक्स के 16वें शिखर सम्मलेन में भाग लेने आज ही यहां पहुंचे श्री मोदी ने मेज़बान रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के साथ यहां बहुत अच्छी मुलाक़ात हुयी। भारत और रूस के बीच सम्बन्ध बहुत गहरे हैं, हमारी बातचीत इस बात पर केंद्रित थी कि विभिन्न क्षेत्रों में हमारी द्विपक्षीय भागीदारी को और सशक्त कैसे किया जाये।

श्री मोदी ने कज़ान पहुँचने पर अपने स्वागत के लिये राष्ट्रपति पुतिन का आभार जताया।प्रधानमंत्री बुधवार को ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में दो पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेंगे।इससे पहले श्री मोदी ने यहां पहुंचने पर कहा कि 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चर्चायें धरती को बेहतर बनाने में योगदान देंगी, जहां इस बड़े आयोजन की मेजबानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिये कजान पहुंचे। यह एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन है और यहां होने वाली चर्चायें बेहतर धरती के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

पश्चिम एशिया में शांति स्थापना को लेकर मोदी की ईरानी राष्ट्रपति के साथ ‘गहरी’ चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के बीच आज यहां हुई पहली द्विपक्षीय मुलाकात में पश्चिम एशिया में टकराव को रोकने एवं शांति वार्ता की आवश्यकता के बारे में “काफी गहरी” बातचीत हुई।विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की रूस यात्रा के पहले दिन की गतिविधियों की जानकारी देेने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान के राष्ट्रपति श्री पेज़ेशकियन के बीच यह पहली मुलाकात थी।

श्री मोदी ने डॉ. पेज़ेशकियान को इस्लामी गणतंत्र ईरान के 9वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उन्होंने ब्रिक्स परिवार में ईरान का भी स्वागत किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। ईरान ने ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन में ईरान की सदस्यता के लिए भारत के सहयोग की सराहना की।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button