State

मोदी ने ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन

अजमेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज निर्जला एकादशी के पवित्र दिन राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में जगतपिता ब्रह्मा के मंदिर में दर्शन किए।श्री मोदी ब्रह्मा मंदिर के पीछे के दरवाजे से गर्भगृह पहुंचे जहां मंदिर पुजारी लक्ष्मीनिवास वशिष्ठ एवं कृष्णगोपाल वशिष्ठ ने उनकी अगवानी की और मंत्रोच्चार के साथ ब्रह्माजी की पूजा अर्चना कराई।

इस मौके पर मोदी का तमिलनाडु से लाई गई इलायची एवं मोतियों की विशेष माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा जयपुर का तुर्रेदार केसरिया साफा पहनाया गया। साथ ही ब्रह्माजी-गायित्री माता की तस्वीर अभिनंदन स्वरूप भेंट की गई। इस दौरान ब्रह्मा मंदिर को सजाया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री मोदी करीब 22 साल पहले पुष्कर आए थे और इससे पहले भी वह अपने परिवारजनों के साथ आ चुके हैं। पुष्कर में मोदी परिवार के पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित के पास उपलब्ध पोथी में उनकी उपस्थिति दर्ज है।इससे पहले श्री मोदी के हैलीपैड पर पहुंचने पर कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेश रावत एवं नगरपालिका अध्यक्ष कमल पाठक ने उनकी अगवानी की। (वार्ता)

गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी आदत-मोदी

Related Articles

Back to top button