
मोदी सरकार ने दी नवरात्रि पर बड़ी राहत – 300 वस्तुओं पर GST दरों में भारी कटौती
वाराणसी | उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आम जनता और व्यापारियों के हित में लगभग 300 वस्तुओं और सेवाओं पर GST दरों में भारी कमी की है। उन्होंने बताया कि 12% और 28% कर दरों को समाप्त कर, अधिकांश वस्तुओं को क्रमशः 5% और 18% की श्रेणी में शामिल किया गया है।
वाराणसी : उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज सर्किट हाउस में GST दरों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा की गई भारी कमी से उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों को होने वाले लाभ को लेकर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता की। पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आम जनमानस एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगभग 300 वस्तुओं व सेवाओं पर GST की दरों में कमी की है।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर आम जनमानस अधिक से अधिक बचत करते हुए खरीदारी कर सके इसका पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि 12 प्रतिशत व 28 प्रतिशत कर की दर को समाप्त कर दिया गया है।12 प्रतिशत की अधिकतर वस्तुओं को 5 प्रतिशत की श्रेणी में व 28 प्रतिशत की ज्यादातर वस्तुओं को 18 प्रतिशत की श्रेणी में शामिल किया गया है। GST दरों में की गई इस कमी से मांग और खपत का पहिया तेजी से घूमेगा जो देश के आर्थिक विकास को और गति प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आम जनमानस की सबसे बड़ी जरूरत रोटी कपड़ा और मकान तीनों को ध्यान में रखते हुए इन तीनों से जुड़ी वस्तुओं की कीमतों में बड़ी राहत दी है। इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, कार,बाइक, खाने पीने की वस्तुएं,कृषि उपकरण,पठन पाठन में उपयोग होने वाली वस्तुओं सहित अन्य चीजों के GST दरों में भारी कटौती की गई है। ताकि आम जनमानस इस नवरात्रि में बचत उत्सव मना सके। साथ ही यह भी अवगत कराया कि यह लाभ भविष्य में आम जन के खर्चों में कटौती करने में सहायक सिद्ध होगा।
इनकी रही उपस्थिति
जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,एमएलसी धर्मेंद्र राय,विधायक सुनील पटेल,अदिति सिंह पटेल,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,संतोष सोलापुरकर,शैलेंद्र मिश्रा आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।
GST बचत उत्सव को लेकर वित्त मंत्री ने वाराणसी के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों एवं आम जनों से किया संवाद
धानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी के दर में भारी कटौती को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आज भोजूबीर स्थित गोपाल मिष्ठान भंडार ,विशाल मेगा मार्ट, सहित प्रमुख प्रतिष्ठानों में जाकर जीएसटी दरों में भारी कटौती को लेकर लोगों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद देश में सबसे बड़ा आर्थिक सुधार किया है।

कहा कि नई GST दरों से आम जनमानस सहित व्यापारी वर्ग को अत्यधिक लाभ मिलेगा। नई GST दरों से आम उपभोक्ताओं को राहत, व्यापारियों को सरलता और देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आम जनमानस के दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं, विशेषकर जीवन रक्षक दवाओं,रोटी कपड़ा और मकान से संबंधित वस्तुओं में छूट देकर आम जनमानस को राहत पहुंचाया है।
इनकी रही उपस्थिति
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, अरविंद सिंह, विवेक पांडे, प्रदीप जायसवाल, मनोज सोनकर, चंद्रशेखर उपाध्याय, जेपी सिंह, संदीप त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्रा, सुनील सोनकर, पार्षद बलराम कनौजिया, दीपक सिंह ,विकास सिंह, आनंद सिंह सहित अनेक व्यापारी संगठन के लोग भी मौजूद रहे।
‘आई लव मोहम्मद’ की आड़ में अराजकता करने वालों को ‘चंड-मुंड’ की तरह रौंदने का होगा कार्यः योगी
महाअष्टमी व्रत और कन्या पूजन 30 सितम्बर को, नवरात्र का महापर्व श्रद्धा–भक्ति का संगम



