National

मोदी ने एनसीसी रैली के जरिए युवाओं से ‘एक देश, एक चुनाव’ की बहस में भाग लेने का किया आह्वान

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सभी चुनाव एक बार में कराने के मुद्दे पर चल रही राष्ट्रीय बहस में भाग लेने का आह्वान किया और आजादी के अमृत काल में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।श्री मोदी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने राजधानी में एकत्रित भिन्न राजयों के कैडेटों को सोमवार को संबोधित करते हुए युवाओं को अनुशासन के महत्व को समझाते हुए उन्हें हमेशा राष्ट्र निर्माण में जुटे रहने की भी प्रेरणा दी।प्रधामंत्री ने इस वार्षिक एनसीसी-पीएम रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति हो, या देश… उसका सामर्थ्य तब बढ़ता है, जब वह अनावश्यक बाधाओं से पार पा लेता है।

उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि भारत में युवाओं के सामने रहीं अनेक बाधाओं को बीते 10 वर्षों में हमने हटाने का काम किया है। इससे युवाओं का और देश का सामर्थ्य बढ़ा है।उन्होंने कहा, “देश में वन नेशन वन इलेक्शन (एक देश, एक चुनाव) के मुद्दे पर बहस चल रही है, लोग अपने अपने विचार रख रहे हैं। भारत के युवाओं से मैं आग्रह करता हूं कि आप जहां भी हों, इस डिबेट को आगे बढ़ाएं और बड़ी मात्रा में इस डिबेट में हिस्सा लें क्योंकि ये आपके भविष्य से जुड़ा विषय है।”उन्होंने कहा कि उसकी सरकार ने पिछले 10 वर्ष में युवाओं और देश की प्रगति की राह की बहुत सी बाधाओं को हटाया है जिससे उनका समर्थ बढ़ा है।श्री मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के बाद लागू गणतांत्रिक व्यवस्था की अब तक की 75 वर्ष की यात्रा में देश के “संविधान ने हर समय देश को लोकतांत्रिक प्रेरणा दी, नागरिक कर्तव्यों का महत्व समझाया।

” प्रधानमंत्री ने कहा कि तरह एनसीसी ने भी भी हर समय भारत के नौजवानों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी और उन्हें अनुशासन का महत्व समझाया है।श्री मोदी ने शिविर में शामिल कैडेटों के मध्यम से देश की युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा, “आप 21वीं सदी में भारत के विकास को, दुनिया के विकास को निर्धारित करने वाले हैं।” उन्होंने कहा कि “भारत के युवा सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक समजा की शक्ति हैं। आज दुनिया इस बात को मान रही है।”उन्होंने कहा, “इस अमृतकाल में हमें अपना एक ही लक्ष्य रखना है- विकसित भारत। हमारे हर निर्णय की कसौटी, हर हर कार्य की कसौटी विकसित भारत ही होनी चाहिए। इसके लिए हमें अपने पंच प्राणों को हमेशा याद रखना है।

”प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के समक्ष प्राण… प्रस्तु किए है जिनमें उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाया है कि – हमें विकसित भारत बनाना है। हमें गुलामी की हर सोच से मुक्ति पानी है। हमें अपनी विरासत पर गर्व करना है। हमें भारत की एकता के लिए काम करना है और हमें अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाना है।श्री मोदी ने अपने संबोधन के प्रारंभ में सभी को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिविर में आए 18 मित्र देशों के भी करीब 150 कैडेट्स का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दिवस की परेड में किसी कैडेट का चुना जाना अपने आप में ही उपलब्धि है। इस बार की परेड इसलिए भी खास थी क्योंकि हमारे गणतंत्र ने 75 साल पूरे किए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस वर्ष गणतंत्र दिवस शिविर में एनसीसी के कुल 2361 कैडेटों ने भाग लिया, जिसमें 917 बालिका कैडेट शामिल हैं। कैंप में अब तक की बालिका कैडेटों की सबसे बड़ी भागीदारी थी। एनसीसी-पीएम रैली में इन कैडेटों की भागीदारी के साथ राजधानी में एक महीने तक चलने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 का सफल समापन हुआ।समापन कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण के प्रति एनसीसी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाला एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। एनसीसी रैली में देशभर से मेरा युवा (एमवाई) भारत, शिक्षा मंत्रालय और जनजातीय मामलों के 650 से अधिक स्वयंसेवक भी विशेष आमंत्रित के रूप में भाग लिया। इस बार की एनसीसी पीएम रैली का ध्येय वाक्य ‘युवा शक्ति, विकसित भारत’ रखा गया था। (वार्ता)

उत्तर प्रदेश में आए 65 करोड़ पर्यटक,पर्यटन विभाग ने वर्ष 2024 के जारी किए आंकड़े

रामलला ने तोड़े पुराने रिकार्ड, 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button