
विधायक सुरेश तिवारी ने किया सड़क का लोकार्पण व सैनिटाइजर फांगिग मशीन को दिखाई हरी झंडी
बरहज, देवरिया । बरहज के विधायक सुरेश तिवारी ने आज बरहज विकास खंड मुख्यालय परिसर मे नवनिर्मित आरसीसी सड़क का लोकार्पण किया, एवमं वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता हेतु सभी को सजग किया, कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियो को, इससे बचने के उपाय, जनता को कैसे इससे बचाने हेतु जागरूक करे, इन सब विषयो पर चर्चा किए, कोरोना वायरस से प्रभावित गांवो को सैनिटाइज कराने के लिए फांगिग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, सैनिटाइजर मशीन पहले दिन हाटस्पाट बने देईडीहां गांव मे फांगिग करने के लिए रवाना हुआ, इसके बाद कपरवारघाट, परसिया तिवारी, गौरा, कटईलवां आदि गांवो मे पहुंचेगी।, इस अवसर पर विधायक सुरेश तिवारी द्वारा एक दिव्यांग बच्चे को ट्राई साईकिल भेंट की गयी. विधायक सुरेश तिवारी द्वारा परिसर मे बने पशु अस्पताल के नये भवन मे फैले गंदगी पर कर्मचारियो को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया गया, गंदगी को लेकर विधायक सुरेश तिवारी ने अस्पताल के कर्मचारियो को फटकार भी लगाई गयी। इस अवसर पर बरहज ब्लाक प्रमुख मंजीत यादव, राजन सिंह, कामेश्वर पाण्डेय, रवि उपाध्याय, सचिन शुक्ला आदि उपस्थित थे।




