Varanasi

मिशन शक्ति का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

वाराणसी। रोटरी क्लब शिवगंगा एवं सेंट के.सी. मेमोरिल इंग्लिश स्कूल सूरज कुण्ड नई सड़क वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अर्न्तगत पुलिस विभाग (लक्सा) के द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं को स्वयं सुरक्षा एवं जागरुकता हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। जिसमें पुलिस विभाग की टीम द्वारा विषेष रुप से छात्र/छात्राओं को जागरुक करने हेतु समाज में बढ़ रहे साइबर क्राइम, फेसबुक, फोटो, गलत मैसेज, घरेलू, हिंसा, महिला उत्पीड़न विडियो मेकर, फोन पे, गुगल पे, गुगल ऐप्स, पेटीएम, सोशल मीडिया तथा किसी भी तरह के क्राइम व अपराधिक घटनाओं को रोकने हेतु महिला हेल्प पाइन नं. 1090 व पुलिस हेल्प लाइन नम्बर 112 व साइबर क्राइम रोकने हेतु 1930 आदि विषयों पर छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया। मुहल्लों में भी होने वाली अपराधिक प्रवृति व हिंसा रोकने हेतु जानकारी दी गयी।

बच्चों को क्राइम घटनाओं के घटित होने पर स्वयं सुरक्षा हेतु तरह-तरह के प्रशिक्षण दिए गए। बच्चों द्वारा क्राइम से जुडे प्रश्नों के पूछने पर पुलिस विभाग की टीम द्वारा उचित समाधान भी बताए गये। इस प्रशिक्षण शिविर में रोटरी क्लब शिवगंगा वाराणसी के अध्यक्ष रविनंदन तिवारी व विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं उपसिथत रही। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कोआर्डिनेटर रमा श्रीवास्तव ने किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button