Entertainment

मिस एवं मिसेज सोनभद्र ,संयोजक ऋतु सोनी ने प्रतिभागियों को दिया टिप्स, किया कोरियोग्राफ

दुद्धी, सोनभद्र- बीएफएफ सोसाइटी द्वारा दुद्धी में हो रहे मिस और मिसेज सोनभद्र का दो दिवसीय ग्रूमिंग सत्र का आयोजन होटल जे.पी इंटरनेशनल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजक और प्रशिक्षक ऋतू सोनी ने प्रतिभागियों को मॉडलिंग समन्धित टिप्स दिए एवं कोरियोग्राफ की।

फैशन एवं मॉडलिंग शो के आयोजक आदित्य पाण्डेय एवं रूबी राय ने वाराणसी से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये फैशन सम्बन्धित जनाकारी साझा की।उन्होंने प्रतिभागियों को कम्पटीशन में फोकस करने वाली प्रमुख बातों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। मिसेज बनारस 2020 ऋतू सोनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं और लड़कियों में फैशन से सम्बन्धित उत्साह बढ़ेगा एवं शक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

बतादें कि मिस एवं मिसेज सोनभद्र का ऑडिशन बीते 9 जनवरी को हुआ था।जिसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने अपने अपने हुनर एवं सौंदर्य का जलवा बिखेरा था। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली कई प्रतिभागियों ने मिसेज ऋतु को अपना आदर्श बताया।कहा कि इनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। हमारी झिझक दूर हुई है और कांफिडेंस लेवल बढ़ा है।इस क्षेत्र में अपने फ्यूचर की झलक नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button