Entertainment

मिस एंड मिसेज सोनभद्र का ऑडिशन 9 जनवरी को

दुद्धी, सोनभद्र- जनपद के तहसील मुख्यालय में पहली बार मिस एंड मिसेज सोनभद्र (सौंदर्य प्रतियोगिता) का ऑडिशन 9 जनवरी को होटल जेपी इंटरनेशनल में शनिवार को होगा।इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजक रितु सोनी ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह के आयोजन पहली बार कराए जा रहे हैं।यहां पर प्रतिभावान लोगों की कमी नही है, जरूरत है सिर्फ उसे तलाशने और तराशने की।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक अच्छा कदम साबित होगा।महिलाओं की झिझक कम होगी और अपने आप को प्रतियोगी स्पर्धाओं के लिए तैयार कर सकेंगी।उन्होंने प्रतियोगी महिलाओं से 9 जनवरी दिन शनिवार को कस्बे के रामनगर स्थित जेपी होटल में आयोजित ऑडिशन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।बतादें कि आयोजक रितु सोनी ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए मिसेज बनारस 2020 के खिताब पर कब्जा कर,क्षेत्र का नाम रौशन कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button