NationalSports

मीराबाई चानू ने जीता रजत, बढ़ाया देश का मान: हेमेन्द्र क्षीरसागर

बालाघाट । टोक्यो ओलंपिक्स साइखोम मीराबाई चानू ने भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहला पदक जीत लिया है। ये देश के लिए ऐतिहासिक, सम्मानजनक और गौरवशाली क्षण हैं। अभिभूत, जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) भारत सरकार सदस्य व जनपद पंचायत बालाघाट पूर्व सभापति हेमेन्द्र क्षीरसागर ने कहा उल्लेखनीय कि, मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग के वेटलिफ्टिंग इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। मीराबाई चानू ने स्नैच में 87 किलो, जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम वजन का भार उठाया। इसी के साथ उन्होंने कुल 202 किलोग्राम का भार उठाया।

गौरतलब रहे चानू से पहले सिडनी ओलंपिक 2000 कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। कर्णम मल्लेश्वरी ने उस वक्त कुल 240 किलोग्राम भार उठाया था। वह स्नैच श्रेणी में 110 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 130 किलोग्राम भार उठाते हुए ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। हेमेन्द्र क्षीरसागर ने टोक्यो ओलंपिक की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भारत को पहला पदक जीताने वाली भारत की बेटी मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई दी है। आगे क्षीरसागर ने कहा, विश्वस्तर की प्रतियोगिताओं में ऐसे अविस्मरणीय पदक जीतना गौरवपूर्ण है। वहीं यदि बेटियां यह मान बढ़ाएं तो गर्व की अनुभूति दोगुनी हो जाती है। पूरा भारत चानू पर गर्व करता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button