
डाला,सोनभद्र– चोपन थाना अंतर्गत गुरुवार की सुबह नौ बजे मालोघाट टोल प्लाजा के पास शक्तिनगर से वाराणसी ले जाते वक्त बस सवार एक अधेड़ बीमार यात्री की मौत हो गयी।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदलाल पासवान 55 वर्ष लगभग पुत्र गौरी पासवान निवासी ग्राम सुगाव थाना सुगौली जिला मोतिहारी (बिहार) सोनभद्र के शक्तिनगर (निमियाडाड़) मे रहकर जीविका का यापन करते थे, नंदलाल की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, जिसको लेकर इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय चोपन थाना अन्तर्गत मालोघाट टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस मे ही उनकी मौत हो गई।मृतका की पत्नी उर्मिला पासवान ने बताया कि आज भोर में 4:30 बजे शक्तिनगर से रोडवेज बस से वाराणसी इलाज कराने लेकर जा रहे थे, मेरे पति का मलेरिया टाइफाइड से बुखार नहीं उतर रहा था, मलेरिया टाइफाइड के कारण मेरे पति की मौत हो गई। यह कह कर पत्नी उर्मिला फफक फफक कर रोने लगी।घटना की जानकारी मिलते ही डाला चौकी प्रभारी एस के सोनकर मौके पर पहुचकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गये।



