State

एमआईडीसी को महाराष्ट्र के सभी पांच हवाई अड्डे वापस लेने के निर्देश

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) को राज्य के नांदेड़, लातूर, धाराशिव, यवतमाल और बारामती के सभी पांच हवाई अड्डों को अपने कब्जे में लेने का निर्देश दिया है, जो एक निजी कंपनी को पट्टे पर दिए गए थे।श्री पवार ने एमआईडीसी द्वारा विकसित किए जा रहे हवाई अड्डों के कार्यों की समीक्षा के लिए मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि पिछले 14 वर्षों से अब तक इन स्थानों पर हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी है।

उन्होंने महानगरीय हवाई अड्डों पर बोझ कम करने के लिए राज्य के छोटे शहरों में हवाई सेवा शुरू करने पर जोर दिया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जहां हवाई अड्डे के लिए जगह उपलब्ध हो, वहां ढांचागत सुविधाएं बनाई जाएं। उन्होंने कुछ हवाई अड्डों पर रनवे का विस्तार करने और कुछ स्थानों पर रात्रि लैंडिंग सुविधा शुरू करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी ही और नागरिकों को किफायती दामों पर हवाई यात्रा करने की सुविधा भी मिलेगी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button