Business

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने की पीएम मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली । माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद सत्या नडेला ने एक ट्वीट भी शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, डिजिटल परिवर्तन के नेतृत्व में टिकाऊ और समावेशी आर्थिक विकास पर सरकार का गहन ध्यान है जो काफी प्रेरणादायक है। हम भारत के डिजिटल इंडिया विजन को साकार करने और दुनिया के लिए एक रोशनी बनने में उसकी मदद करने के लिए तैयार हैं।

कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि भारत डिजिटल सेक्टर में जबरदस्त काम कर रहा है। दुनिया के किसी और देश में डिजिटल को लेकर इतना उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक कंपनी बाहरी देशों में अपने प्रोडक्ट्स बनाती थी और भारत में बेचती थी। लेकिन अब कंपनी भारत में प्रोडक्ट्स बनाकर उसे ग्लोबल लेवल पर बेचती है। अमेरिका के बाद भारत में ही माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा डेवलपमेंट सेंटर है। कंपनी, भारत में चार बड़े डेटा सेंटर बनाने के लिए निवेश कर चुकी है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button