चाय की अड़ियों पर गूंजा पीएम मोदी के काशी आगमन का संदेश
आयुष मंत्री ने मॉर्निंग वॉक पर शहीद उद्यान में आये लोगों से चाय पर की चर्चा, नागरिकों को दिया जनसभा का निमंत्रण.पीएम मोदी के इक्यावनवें काशी दौरे को ऐतिहासिक बनाने की अपील. सिगरा कैंप कार्यालय से वाहन जुलुस की शक्ल में रवाना होंगे कार्यकर्ता व नागरिक.
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अगस्त को सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बनौली (कालिका धाम) में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान जोरों पर है।इस क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में, मॉर्निंग वॉक के लिए आये लोग जो मॉर्निंग वॉक के बाद चाय की अड़ियों पर चाय पीते है,जाकर आम जन से मुलाकात की और “चाय पर चर्चा” के जरिए जनसभा में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
इस मौके पर आयुष मंत्री ने बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र काशी के विकास को न सिर्फ तीव्र गति से आगे बढ़ाया अपितु विकास कार्यों की निरंतर निगरानी भी की उन्होंने कहा कि यह पीएम का 51 वां काशी दौरा है उन्होंने कहा कि काशी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां के सांसद स्वयं प्रधानमंत्री हैं और वे हर बार काशी ही नहीं पूर्वांचल के लोगों को बड़ी सौगात देते है। उन्होंने आग्रह किया कि काशी की देवतुल्य जनता “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ इस जनसभा में बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रधानमंत्री का स्वागत करे। इस अवसर पर मंत्री के साथ मौजूद रहे उनके जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री की जनसभा में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का वाहन जुलुस आयुष मंत्री ज़ी की अगुवाई में 02 अगस्त, शनिवार की सुबह 8 बजे सिगरा के राजन शाही स्थित कैंप कार्यालय से रवाना होगा। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है ।
जनसभा स्थल पर बैठकों के माध्यम से व्यवस्था हुई पुख्ता, भाजपा ने बांटे 17 विभागीय जिम्मेदारियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अगस्त को काशी आगमन एवं सेवापुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बनौली (कालिकाधाम) में प्रस्तावित भव्य जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं काशीवासी पूरी तरह तैयार हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी का 51वां काशी दौरा है, जिसे लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। खासकर बनौली गांव और आसपास के ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर भारी उत्साह है। ग्रामवासी ढोल-नगाड़ों के साथ जनसभा स्थल तक जुलूस के रूप में पहुंचेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दिलीप पटेल ने बनौली स्थित जनसभा स्थल पर आयोजित व्यवस्था बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर उनका स्वागत हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष के साथ किया जाएगा। बैठक में उन्होंने कहा कि जनसभा की व्यवस्था को 17 विभागों में विभाजित किया गया है, जिनमें मंच व्यवस्था, संख्या, नियंत्रण, सिटिंग प्लान, वाहन व पार्किंग, सुरक्षा, जल व्यवस्था, मीडिया समन्वय आदि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जनसभा स्थल को 20 ब्लॉकों में बांटा गया है, जहां अतिविशिष्ट अतिथि, प्रबुद्धजन, महिलाएं, दिव्यांगजन एवं मीडिया कर्मियों के लिए अलग-अलग बैठने की सुव्यवस्थित योजना बनाई गई है। श्री पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा व तत्परता के साथ करें। सभी टीमें प्रधानमंत्री के आगमन से कम से कम दो घंटा पहले यानि पूर्वांह 8.00 बजे तक अपने निर्धारित स्थलों पर पहुंच जाएं, ताकि किसी भी स्तर पर व्यवधान ना उत्पन्न हो। श्री दिलीप पटेल ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के स्वागत हेतु काशी के प्रमुख मार्गों, चौराहों और स्थानों को पार्टी के झंडों, होर्डिंग्स, बैनर-कटआउट और विद्युत झालरों से सुसज्जित किया गया है। यह आयोजन काशीवासियों के गौरव और जनभावना का प्रतीक बनेगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में एम एल सी अश्वनी त्यागी, पुर्व विधायक जगदीश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी अश्विनी त्यागी, राजेश राजभर,राम प्रकाश दुबे,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,देवेंद्र सिंह,अनिल श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह गौतम,सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, सुरेश सिंह, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर,अरविन्द पांडेय,प्रवीण सिंह गौतम, मधुकर चित्रांश, अरविंद सिंह,महेन्द्र सिंह गौतम,शैलेष पांडेय, वंश नारायण पटेल, पवन सिंह, जेपी सिंह, पंकज चतुर्वेदी, विनय मोर्या, देवेंद्र मोर्या समेत अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यूपी को फुटवियर-लेदर विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाएगी नई नीति : मुख्यमंत्री



