Varanasi

मधु मंगल महोत्सव में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, सरकार की नीतियों की सराहना

वाराणसी में नव संवत्सर के अवसर पर आयोजित मधु मंगल महोत्सव में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, मजबूत विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को ‘मनीषी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया, जिसमें देशभर से आए लोगों की भागीदारी रही।

  • वाराणसी में अखिल भारतीय मनीषी परिषद का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को ‘मनीषी रत्न सम्मान’

वाराणसी : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख तथा विकास कार्यों को लेकर आयोजित नव संवत्सर अभिनंदन ‘मधु मंगल महोत्सव’ में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को सराहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने न केवल विकास के क्षेत्र में गति पकड़ी है, बल्कि विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी भारत की स्थिति पहले से अधिक मजबूत हुई है।

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान श्री मिश्र ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही राजनीतिक कारणों से इन उपलब्धियों की अनदेखी करे, लेकिन देश की जनता सब समझ रही है। इस दौरान उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील भी की।

महोत्सव का आयोजन अखिल भारतीय मनीषी परिषद द्वारा नव संवत्सर के उपलक्ष्य में किया गया। श्री मिश्र ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था धर्माचरण से जुड़े 10 प्रमुख सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य कर रही है। सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में परिषद के योगदान को उन्होंने सराहनीय बताया।

वाराणसी में नव संवत्सर के अवसर पर आयोजित मधु मंगल महोत्सव में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, मजबूत विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को ‘मनीषी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया, जिसमें देशभर से आए लोगों की भागीदारी रही।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, सासाराम के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह उपस्थित रहे। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय और सारस्वत अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य मणि शंकर पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा आदि जगद्गुरु शंकराचार्य के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बनारस यूथ थियेटर के कलाकारों ने गायन, वादन और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। संतूर वादन में विकास जी महाराज ने अपनी प्रस्तुति दी, जबकि तबले पर प्रभाष महाराज ने संगत कर कार्यक्रम को और प्रभावी बनाया।

इस अवसर पर समाज और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तित्वों को ‘मनीषी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में प्रो. कमलाकर त्रिपाठी (काय चिकित्सा), प्रो. अजय कुमार खन्ना (शल्य चिकित्सा), डॉ. रमेश चंद्र मिश्रा (पूर्व डीजीपी, हरियाणा – साहित्य सृजन), प्रिंस पीयूष दुबे (क्रीड़ा), श्रीनाथ त्रिपाठी (विधि) और अजय सिंह (पत्रकारिता) शामिल रहे।

संगठन विस्तार के तहत वाराणसी महानगर अध्यक्ष नीरज चौबे और जिला अध्यक्ष कपिल नारायण पांडेय के नेतृत्व में 30 नए पदाधिकारियों के दायित्वों की घोषणा की गई, जिससे संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री मीनाक्षी दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में दिल्ली से कुलपति डॉक्टर अर्चना मिश्रा,सुरेंद्र वशिष्ठ,डॉ जवाहरलाल द्विवेदी लखनऊ से दिनेश त्रिपाठी,रविकांत पांडेय कानपुर से राजा भरत अवस्थी, प्रयागराज से डॉक्टर श्रवण कुमार मिश्रा,अरविंद पांडेय एडवोकेट, नीरज तिवारी,शैलेंद्र त्रिपाठी, गोरखपुर से प्रोफेसर सुधीर नारायण सिंह, बस्ती से डॉ अजीत मणि त्रिपाठी डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य श्री सुनील उपाध्याय,देवरिया से डॉक्टर मधुसूदन मिश्रा,कमलेश मिश्रा,गिरिजेश मणि त्रिपाठी,धर्मशील तिवारी बस्ती से अजीत मणि त्रिपाठी डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य, सुनील उपाध्याय मिर्जापुर से आकाश उपाध्याय,राजेश मिश्रा,शशि भूषण पांडेय, उत्कर्ष मिश्रा,दीपक राय सोनभद्र से हरिशंकर पांडेय,उमाकांत तिवारी,उमेश चंद्र पांडेय,राम प्रकाश पांडेय, सुनील उपाध्याय एडवोकेट,मनोज मिश्रा, जौनपुर से सुधाकर उपाध्याय,डॉ अनिल उपाध्याय,डॉक्टर संजय चौबे,डॉक्टर अजय दुबे,डॉक्टर अखिलेश्वर शुक्ला,डॉक्टर दिनेश तिवारी,डॉक्टर अखिलेश पांडेय,एसपी चौबे, डॉक्टर दयाशंकर दुबे,राकेश शुक्ला,भदोही से डॉक्टर वी के सिंह,गाजीपुर से ओंमकार नाथ मिश्रा,शिवम दुबे, श्याम राज तिवारी,पंकज पांडेय, रुद्रा पांडेय सुल्तानपुर से आनंद कुमार तिवारी,अमेठी से डॉक्टर कृपा शंकर शुक्ला सहित हजार से ज्यादा लोगों की उपस्थिति रही।

महोत्सव में दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, सुल्तानपुर और अमेठी सहित देश के 17 शहरों से आए मनीषियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। आयोजन में एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया।

नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए ड्रोन सर्वे का निर्देश

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button