Varanasi

हर घर, हर जाति, हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का पर्व सदस्यता पर्व : दिलीप पटेल

क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनिया विधानसभा अन्तर्गत ग्राम सभा रमना में सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में महिलाओं को बनाया भाजपा का सदस्य

  • आज अटल पर्व पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने चलाया व्यापक सदस्यता अभियान

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनिया विधानसभा अन्तर्गत ग्राम सभा रमना के रमना पंचायत भवन में सदस्यता कैम्प लगाकर मोबाइल नं 8800002024 पर मिस्ड कॉल करवाकर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश को मज़बूत बनाना और प्रत्येक देशवासी के जीवन में खुशहाली लाना है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, युवाओं की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कहा पं दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय से प्रेरित होकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का कार्य किया जा रहा है।

श्री पटेल ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में यहां सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और सर्व समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है। भाजपा कार्यकर्ता कह सकता है दल से बड़ा देश है। इस अवसर पर क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित नौजवान युवक, युवतियों को ऑन लाइन सदस्य बनाने की विधि को भी विस्तार से बताया!

इस अवसर पर सुरेश सिंह, अमित पटेल, गीता गौंड, अरविंद सिंह, विकास पटेल, नवरतन राठी सहित ग्राम सभा रमना के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

अटल पर्व पर आयुष मंत्री डॉ. दयालु ने किया घर-घर सदस्यता अभियान का शुभारम्भ

भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता पर्व के तहत प्रदेश भाजपा ने दो करोड़ सदस्यता के लक्ष्य के साथ पूरे प्रदेश में आमजन को भाजपा से जोड़ने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया है। इस अभियान के निमित्त लक्ष्य को पार करने की दृष्टि से भाजपा ने विभिन्न योजना बनाई है। जिसके तहत भारत रत्न एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के इस वर्ष 100 साल पूर्ण होने के अवसर पर सप्ताह के अंतिम रविवार को अटल पर्व के रूप में मनाने और घर-घर सदस्य बनाने की योजना के तहत आज प्रदेश सरकार के मंत्री आमजन की चौखट पर पहुंचे।

इस अभियान के तहत आज अल सुबह प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. दयाशंकर मिश्र दयालु कार्यकर्ताओं के साथ महमूरगंज क्षेत्र में निकले। सन्तरघुबर नगर कॉलोनी निवासियों के घर-घर पहुँच कर दस्तक दिया। उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही उन्हें सदस्यता कार्ड उपलब्ध कराते हुए विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन का सदस्य बनने पर बधाई दी।

इस अवसर पर आयुष मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि भारत रत्न एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का इस वर्ष आगामी 25 दिसम्बर को 100 वर्ष पूर्ण हो रहा है। इस अवसर पर संगठन के निर्णयानुसार सदस्यता अभियान अवधि में पड़ने वाले सप्ताह में अंतिम रविवार को अभियान को अटल पर्व के रूप में मनाया जायेगा। जिसके तहत आज हम सभी घर-घर जाकर आमजन को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं। आयुष मंत्री ने कहा कि अभियान के प्रति कार्यकर्ताओं के परिश्रम,उत्साह, एवं आमजन में भाजपा के प्रति स्वतः स्फूर्त भाव से सम्मान को देखते हुए मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि भाजपा प्रदेश में सदस्यता के दो करोड़ के लक्ष्य को अंतिम तिथि से पूर्व ही प्राप्त कर लेगी।

सदस्यता अभियान में आयुष मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी, अविनाश उपाध्याय, शीतल अम्बष्ट, पपिन्दर सिंह छाबड़ा, रमेश बरनवाल, सपना अम्बष्ट, मनीष तिवारी, अनिल पाण्डेय, सागर, आकाश आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे!

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button