UP Live

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा मण्डल दुद्धी विंढमगंज की बैठक संम्पन 

दुद्धी, सोनभद्र – भारतीय जनता पार्टी मण्डल,दुद्धी एवं विंढमगंज की बैठक दुद्धी के डीसीएफ गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के प्रभारी अशोक मौर्या मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में अब पंचायत चुनावों में भी अपने प्रत्यासी को उतारेगी। जिससे कि गांव के अंतिम छोर तक बसे लोगो तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके।


इसलिए हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभी से पंचायत चुनावों के तैयारी में लग जाये।बैठक की अध्यक्षता दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलु ने एवं मंच संचालन पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने की। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि,बिपिन बिहारी,रामेश्वर राय व सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी चुनाव प्रमुखता से लड़ेगी और जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के हर बूथ को जीतकर अपनी जीत का परचम लहराएगी। इस दौरान बैठक जिला पंचायत सदस्य दुर्गावती देवी, नार सिंह पटेल,ईश्वरी प्रसाद निराला,वरुण जौहरी,अंजनी जायसवाल,कलावती देवी,चमेली देवी,प्रमिला देवी,शेषमणि चौबे,राफे खान,मनीष जायसवाल,अरुण साहनी,सुनील गुप्ता,श्याम बिहारी,अजय गुप्ता,रामराज गोंड़,अंशुमान रॉय,पंकज गोस्वामी,राकेश गुप्ता,राजेश कुशवाहा,शिव प्रसाद,अखिलेश कुमार,राजमणि यादव,मनोज पटेल,रूपनारायण, त्रिभुवन यादव,प्रतोष कुमार,विकास मद्देशिया, पांचू यादव,नागेंद्र प्रसाद,चन्द्रशेखर,गुरुसम्पद जी,कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button