Varanasi

अस्सी घाट पर बनेगी मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

वाराणसी के अस्सी घाट पर नगर निगम द्वारा मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। लगभग 9.84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार मंजिला पार्किंग से घाट क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या कम होगी। साथ ही 2.14 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक फूड प्लाजा का निर्माण भी प्रस्तावित है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कार्यस्थल का निरीक्षण कर परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

  • 9.84 करोड़ की पार्किंग और 2.14 करोड़ के फूड प्लाजा से सुदृढ़ होगा वाराणसी का पर्यटन ढांचा

वाराणसी। नगर में बढ़ते यातायात दबाव और पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम वाराणसी ने अस्सी घाट पर मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। लगभग 9.84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह चार मंजिला पार्किंग घाट क्षेत्र में लगने वाले जाम से बड़ी राहत दिलाएगी। इसके साथ ही अस्सी घाट आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए 2.14 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक फूड प्लाजा का भी निर्माण प्रस्तावित है, जिससे पर्यटक बनारसी खान-पान का स्वाद एक ही परिसर में ले सकेंगे।

इसी क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को अस्सी घाट एवं भदैनी क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (सीएम-वीएनवाई) के तहत प्रस्तावित मैकेनाइज्ड पार्किंग और फूड प्लाजा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि चार मंजिला मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण की जिम्मेदारी शासन द्वारा सीएनडीएस को सौंपी गई है। नगर आयुक्त ने कहा कि अस्सी घाट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सैलानी और स्थानीय लोग पहुंचते हैं, जिससे पार्किंग और यातायात की समस्या गंभीर हो जाती है। मैकेनाइज्ड पार्किंग का मुख्य उद्देश्य वाहनों के अनियंत्रित दबाव को कम करना और पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान उपलब्ध कराना है।

उन्होंने यह भी कहा कि शहर के बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण नगर निगम की प्राथमिकता है, ताकि वाराणसी आने वाले पर्यटकों को बेहतर और सुगम सुविधाएं मिल सकें।

भदैनी रॉ पंपिंग स्टेशन का होगा कायाकल्प

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने भदैनी स्थित रॉ पंपिंग स्टेशन का भी जायजा लिया। उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों को पंपिंग स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि जल प्रबंधन से जुड़े केंद्र न केवल तकनीकी रूप से सुदृढ़ होने चाहिए, बल्कि उनका स्वरूप भी स्वच्छ, सुव्यवस्थित और दर्शनीय होना चाहिए।

इस मौके पर मुख्य अभियंता सिविल, महाप्रबंधक जलकल, सीएनडीएस के अवर अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किए जाएं, ताकि शहरवासियों और पर्यटकों को इसका लाभ समय पर मिल सके।

सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button