Varanasi

वाराणसी में कांवड़ मार्ग पर मांस की दुकानें बंद, जानिए क्यों

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक भावनाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए वाराणसी नगर निगम ने कांवड़ मार्गों पर अवैध रूप से संचालित मांस, मछली और मुर्गा बिक्री की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी : पवित्र श्रावण मास के अवसर पर काशी में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के भारी आगमन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कांवड़ यात्रा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य निगम ने शहरी सीमा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले समस्त कांवड़ मार्गों पर अवैध रूप से संचालित मांस, मछली एवं मुर्गा विक्रेताओं की दुकानों को तुरंत बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डा. विजय अमृतराज के मुताबिक कांवड़ मार्गों पर ऐसी दुकानों के संचालन से कांवड़ियों व अन्य श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने पूरी सख्ती से इसे धरातल पर लागू करने के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया है। निगम के समस्त कर्मचारियों को जोनवार जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करें। इस दौरान सघन अभियान चलाते हुए सड़कों व मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से चल रही मांस, मीट और मछली की दुकानों को बंद कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस आदेश का तत्काल और अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

निगम प्रशासन ने विक्रेताओं को सचेत करते हुए कहा है कि इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी विक्रेता आदेश का उल्लंघन करते हुए अपनी दुकान का संचालन करता पाया गया अथवा अवैध रूप से बिक्री में लिप्त मिला, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी में 100 करोड़ की सरकारी जमीन हुई कब्जामुक्त

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button