State

इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, 51 लोग झुलसे

मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई शहर के गोरेगांव स्थित आजाद नगर में इमारत में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई और 51 लोग झुलस गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी है, वह मुंबई के गोरेगांव में स्थित है। वहीं, मौके पर अफरातफरी की स्थिति है. बचाव टीम से जुड़े लोगों ने बताया कि इमारत में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. वहीं, आग को जल्द से जल्द बुझा लिया जाए, इसको लेकर कोशिश जारी है।अग्निशमन सूत्रों के अनुसार आजाद मैदान के पास एमजी रोड पर जय भवानी बिल्डिंग में तड़के करीब तीन बजे लगी जिससे सात लोगों की मौत हो गयी।

पार्किंग एरिया में लगी आग

यहां इमारत की पार्किंग में पार्क किये हुए 4 कार और 30 से अधिक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है, फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाडियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका है, फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है, स्थानिक लोगों की मानें तो इमारत के पार्किंग में काफी पुराना कपड़ा रखा हुआ था।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button