Breaking News

मास्क डिस्पोजल मशीन लॉन्च

केरल ने एससीटीआईएमएसटी के साथ मिलकर आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) आधारित मास्क डिस्पोजल और कोविड के खात्मे के लिए और यूवी डिस्इनफेक्शन को लॉन्च किया

केरल में कोचिन स्थित एक स्टार्टअप वीएसटी मोबलिटी सॉल्यूशनंस ने स्वचालित मास्क डिस्पोजल मशीन लॉन्च किया है। यह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के हिस्से के तहत किया गया एक प्रयास है। श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (एससीटीआईएमएसटी) ने चित्र यूवी आधारित फेस मास्क डिस्पोजल बिन-19 तकनीक को विकसित किया। यह संस्थान त्रिवेंद्रम में स्थित है, जो भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के तहत राष्ट्रीय महत्व का संस्थान माना जाता है। औपचारिक रूप से एर्नाकुलम जिला कलेक्टर एस सुहास ने अपने कार्यालय, जिला प्रशासनिक मुख्यालय में एक इकाई स्थापित करके इसका शुभारंभ किया।

इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित बिन-19 का उपयोग इस्तेमाल फेस-मास्क को इकट्ठा करने और कीटाणुरहित करने के लिए किया जाता है। यह उपकरण श्री चित्रा लैब द्वारा सफल माइक्रोबाइलॉजिकल परीक्षणों की एक श्रृंखला से हो कर गुजरा है। श्री चित्रा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशों के अनुसार काम करने वाली देश में यूवी आधारित उपकरणों की टेस्टिंग एजेंसी है। जिला कलेक्टर एस सुहास ने बिन-19 और UV SPOT को लॉन्च करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब केरल में इस तरह की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा, “ये प्रोडक्ट कोविड-19 से निपटने में कारगर साबित होंगे। साथ ही ये उत्पाद पर्यावरणीय नुकसान को रोकने में भी मददगार साबित होंगे।”

एससीटीआईएमएसटी की निदेशक डॉ. आशा किशोर ने कहा, “वीएसटी द्वारा विकसित यूवी-बिन और मल्टीपरपज वाले कीटाणुशोधन प्रणाली के सफल लॉन्च को देखकर डीएसटी और संस्थान बहुत खुश हैं। हम तकनीकी जानकारी और प्रोटोटाइप को इन उपकरणों में परिवर्तित करने के लिए टीम को बधाई देना चाहते हैं, जो कार्यालयों, घरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बहुत कारगर साबित होने वाला है। यह कोविड-19 को खत्म करने के प्रयासों में योगदान देगा।”

वीएसटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस के सीईओ श्री एल्विन जॉर्ज ने बिन-19 के बारे में बताते हुए कहा कि इसके एक कंटेनर के अंदर गिराए गए मास्क को पहले एक प्रक्रिया द्वारा डिस्इनफेक्ट किया जाएगा। बिन के अंदर कीटाणु रहित मास्क दूसरे कंटेनर में डाल दिए जाएंगे। मास्क छोड़ने वाला व्यक्ति बिन-19 से जुड़ी स्वचालित सैनिटाइज़र मशीन की मदद से अपने हाथों को सैनिटाईज कर सकता है। इन सभी कामों को करने के लिए बिन में किसी भी स्विच को छूने या संचालित करने की आवश्यकता नहीं है। सभी कार्यों स्वचालित तरीके से किया जाता है ताकि कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बिन-19 के इंटरनेट ऑफ थिंग्स फीचर्स ऑटो सैनिटाइज़र डिस्पेंसर हैं (यदि यह खाली है तो रिमोट अलर्ट), बिन-19 को नेविगेट करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जाता है। वीएसटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस ने एक अन्य यूवी लाइट-आधारित बहुउद्देशीय डिस्इंफेक्टर लॉन्च किया है जो कोविड-19 से निपटने में कारगर साबित होने वाला है। यह अल्ट्रावायलेट कीटाणुशोधन लैंप के साथ एक बहुउद्देशीय कीटाणुनाशक उपकरण है। वीएसटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस ने कहा कि आंतरिक सतहों और यूवीसी लैंप के साथ डिवाइस वायरस से निपटने में कारगर है। उपकरण का उपयोग मुख्य रूप से दूषित या उपयोग किए गए फेस-मास्क के निपटान के लिए और यूवीसी धातु उत्पादों के पुन: उपयोग के लिए किया जाता है। इस उपकरण को श्री चित्रा लैब में टेस्ट किया गया है।

Description: Description: Bin19 by SCTIMST

Related Articles

Back to top button