Crime

विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

पीपीगंज, गोरखपुर । नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड न0 18 में स्तिथि जीडी मेमोरियल हॉस्पिटल में एक आपरेशन के बाद नवविवाहिता की मौत हो गई है। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतका की शादी मई 2023 में पीपीगंज पंचायत के वार्ड नंबर 5 वीर बहादुर नगर के अविनाश पुत्र स्वर्गीय कन्हाई से हुई थी । 26 अगस्त को रंजिता के चर्बी की गांठ का आपरेशन किया गया था। आपरेशन के बाद भी रंजिता को परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उसे बुधवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर रंजिता को अपने निजी वाहन से गोरखपुर ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने रंजिता को एंबुलेंस से नहीं, बल्कि अपने निजी वाहन से ले जाकर उसकी जान जोखिम में डाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मृतका के पति महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करते हैं। खबर मिलने पर घर के लिए रवाना हो गए। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।

Related Articles

Back to top button