Crime

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप तो पुलिस ने शव लिया कब्जे में

वाराणसी। फूलपुर थाना अंतर्गत घमहापुर इलाके में राकेश पटेल की पत्नी अंजलि कि आज संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में मौत हो गई ।बताया गया कि बीते 11 अप्रैल को महिला ने अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। जिसे फंदे से उतार कर समीप के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत की सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सिंधोरा के कछिया निवासी प्रभाकर पटेल की बेटी अंजली की शादी 2009 में घमहापुर निवासी राकेश पटेल से हुई थी मायके वालों का आरोप है कि ससुराल मैं उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था और दहेज की मांग होती थी ससुराल वालों ने ही उसे पहले फंदे से लटकाया फिर अस्पताल में इलाज का नाटक रचा आज उसके बेटे की मौत हो गई इधर मायके वालों का कहना था कि 11 अप्रैल को अंजलि ने जिद में आकर झगड़ा किया औरफांसी लगा ली। जब घरवालों को पता चला तो उसे फंदे से बचाकर बड़ा गांव स्थित काजी सराय स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button