Business

बाजार:सेंसेक्‍स 150 अंक टूटा,सोने के दाम स्थिर

दिल्ली ।शेयर बाजार की रैली पर आज ब्रेक लग गया है। शुरूआती कारोबार में बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है. सेंसेक्‍स 150 अंकों से ज्‍यादा टूटा है तो निफ्टी 18100 के करीब आ गया है। घरेलू बाजार के लिए ग्‍लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे हैं।आज प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली है। जबकि मंगलवार को अमेरिकी बाजारों पर भी दबाव देखने को मिला था।  फिलहाल सेंसेक्‍स में 170 अंकों की कमजोरी है और यह 60,758 के लेवल पर है।  जबकि निफ्टी 28 अंक टूटकर 18105 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

आज के कारोबार में बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। सबसे ज्‍यादा दबाव आईटी शेयर बढ़ा रहे हैं। निफ्टी पर आईटी इंडेक्‍स करीब 0.8 फीसदी कमजोर हुआ है। बैंक, फाइनेंशियल और ऑटो इंडेक्‍स भी कमजोर हुए हैं। फार्मा इंडेक्‍स फ्लैट हैं। मेटल, रियल्‍टी और एफएमसीजी इंडेक्‍स भी लाल निशान में हैं।

आज के कारोबार में दिग्‍गज शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। सेंसेक्‍स 30 के 20 शेयर लाल निशान में हें। आज के टॉप लूजर्स में टाटा स्टील, इंफोस, एचसीएल टेक, टीसीएस, विप्रो, टेकएम , आरआईएल शामिल हैं। जबकि टॉप गेनर्स में एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, टाईटन, मारुति शामिल हैं।

आज सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 50,100 रुपये है. बीते दिन 50,100 भाव था। यानी दाम स्थिर हैं. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 54,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 54,630 रुपये थी। आज स्थिर हैं।

उल्लेखनीय है कि सोने की शुद्धता पहचानने के आईएसओ लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जिंसों में टिकाव

विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पड़ने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिंसों के भाव में टिकाव रहा।तेल-तिलहन : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा 13 रिंगिट की मामूली बढ़त लेकर 4078 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, इस दौरान अमेरिकी सोया तेल का जनवरी वायदा 0.17 सेंट की गिरावट लेकर 66.22 सेंट प्रति पौंड रह गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button