Business

महंगाई घटने से बाजार गुलजार

मुंबई : महंगाई घटने से दुनिया में ब्याज की ऊंची दरों में निकट भविष्य में कटौती की उम्मीद से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार गुलजार रहा।अमेरिका, ब्रिटेन और भारत में महंगाई में कमी आने के आंकड़ों ने ऊंची ब्याज दरों में निकट भविष्य में कटौती की उम्मीद बढ़ गई। भारत की खुदरा महंगाई अक्टूबर में घटकर 4.87 प्रतिशत और थोक महंगाई शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे रह गई।इससे निवेश धारणा मजबूत हुई और बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 742.06 अंक अर्थात 1.14 प्रतिशत की उड़ान भरकर 65675.93 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 231.90 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की छलांग लगाकर19675.45 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई का मिडकैप 0.91 प्रतिशत उछलकर 33,117.87 अंक और स्मॉलकैप 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,252.56 अंक पर पहुंच गया।इस दौरान बीएसई में कुल 3884 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2268 लाभ में जबकि 1478 नुकसान में रहे वहीं 138 कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 45 कंपनियां हरे जबकि शेष पांच लाल निशान पर रही।बीएसई के सभी 20 समूहों में जबरदस्त लिवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.99, सीडी 1.22, ऊर्जा 1.41, एफएमसीजी 0.71, वित्तीय सेवाएं 0.93, हेल्थकेयर 0.22, इंडस्ट्रियल्स 0.86, आईटी 2.29, दूरसंचार 0.81, यूटिलिटीज 0.30, ऑटो 1.65, बैंकिंग 0.79, कैपिटल गुड्स 1.07, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.76, धातु 1.33, तेल एवं गैस 1.55, पावर 0.46, रियल्टी 2.97, टेक 2.12 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.06 प्रतिशत मजबूत रहे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.71, जर्मनी का डैक्स 0.30, जापान का निक्केई 2.52, हांगकांग का हैंगसेंग 3.92 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.55 प्रतिशत चढ़ गया।शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 528 अंक की तूफानी तेजी के साथ 65,461.54 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद 65,373.50 अंक के निचले स्तर पर आ गया। वहीं, लिवाली होने से यह बढ़ता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 65,747.65 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 64,933.87 अंक के मुकाबले 1.14 प्रतिशत की छलांग लगाकर 65,675.93 अंक पर रहा।इसी तरह निफ्टी 208 अंक की उछाल के साथ 19,651.40 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 19,579.65 अंक के निचले जबकि 19,693.20 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 19,443.55 अंक की तुलना में 1.19 प्रतिशत की तेजी लेकर 19,675.45 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान सेंसेक्स तेजी पर रही 27 कंपनियों में से टेक महिंद्रा ने सबसे अधिक 3.77 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। साथ ही टाटा मोटर्स 2.84, इंफोसिस 2.69, विप्रो 2.54, टाटा स्टील 2.52, टीसीएस 2.03, रिलायंस 1.84, एक्सिस बैंक 1.74, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.54, भारती एयरटेल 1.44, कोटक बैंक 1.40, आईटीसी 1.36, एचसीएल टेक 1.14, एचडीएफसी बैंक 1.02, अल्ट्रासिमको 1.02, टाइटन 0.97, एशियन पेंट 0.85, एनटीपीसी 0.71, आईसीआईसीआई बैंक 0.65, एसबीआई 0.57, एलटी 0.56, बजाज फिनसर्व 0.55, मारुति 0.39, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.22, सन फार्मा 0.22, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.21 और नेस्ले इंडिया के शेयर 0.08 प्रतिशत के लाभ में रहे।वहीं, बजाज फाइनेंस 1.84, इंडसइंड बैंक 1.05 और पावरग्रिड ने 0.97 प्रतिशत का नुकसान उठाया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button