State

बिपरजॉय साइक्लोन को लेकर मांडविया ने की समीक्षा बैठक

नयी दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के प्रभाव से निपटने के लिए मंगलवार को गुजरात और केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।श्री मांडविया ने एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद रहे।

श्री मांडविया ने कहा कि बिपरजॉय के संदर्भ में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेलजी और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बैठक में लोगों के लिए हर संभव स्वास्थ्य सुविधा, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड्स इत्यादि कि उपलब्धता की समीक्षा की गयी। केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर कार्य कर रही है।अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की आशंका है। इसके कारण तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान की आशंका जताई गई है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button