महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा जिले में अलग.अलग घटनाओं में आर्थिक तंगी और बीमारी से क्षुब्ध होकर दो युवको ने गुरूवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।पुलिस उप अधीक्षक उमेश चन्द्र ने बताया कि चरखारी क्षेत्र में सूपा गांव के निवासी युवक 32 वर्षीय संदीप कुमार ने अपने खेत मे स्थित कच्चे मकान में फांसी पर झूल खुदकुशी कर ली। मृतक किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित था जिसका आर्थिक तंगी के चलते वह इलाज नही करा पा रहा था। उसने अपनी करीब 6 बीघा खेती में इस बार फसल आने पर अपना इलाज कराने की योजना बनाई थी किन्तु सूखे के कारण फसल खराब होने से उसे खासा सदमा लगा था। (वार्ता)



