UP Live

कोरोना मुक्ति की कामना से मणिकर्णिका घाट पर महाश्मशान नाथ महोत्सव की हुई शुरुआत

वाराणसी। चैत्र नवरात्रि के पंचमी से सप्तमी तक होने वाले श्री श्री 1008 बाबा महाश्मशान नाथ का तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव आज से मणिकर्णिका घाट पर वैदिक मंत्रों संग प्रारंभ हो गया। इस बार कहर ढा रहे करोना महामारी को देखते हुए प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बड़े ही सादगी के साथ पारम्परिक पूजन करने का फैसला लिया गया। मंदिर समिति ने भक्तों से आग्रह किया है कि अपने घरों पर रहकर ही बाबा का ध्यान व पूजन,अर्चन करें।

मणिकर्णिका घाट पर इस समय शवदाह करने वाले यात्रियों की भीड़ भी हरबार से ज्यादा है। शहर में धारा 144 लागू है तो जिले कोरोनावायरस का गम्भीर खतरा भी लगातार बना हुआ है। अनगिनत जाने जा चुकी हैं तो हजारों लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुजारियों संग मंदिर के प्रबंधक भाजपा नेता गुलशन कपूर ने बाबा महा श्मशान नाथ से इस कोरोना जैसे घातक दैत्य से काशी को बचाने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विश्व कल्याण की कामना से कई विशेष अनुष्ठान भी सम्पन्न हुए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button