Entertainment

महाभारत के ‘भीम’ प्रवीण कुमार का निधन

टेलीविजन पर मशहूर पौराणिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में ‘भीम’ के किरदार को जीवंत करने वाले कलाकार प्रवीण कुमार का सोमवार रात यहां निधन हो गया।वह 74 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने कल देर रात दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, पुत्री, दो भाई और एक बहन है।प्रख्यात फिल्म निर्देशक बी आर चोपड़ा के निर्देशन में ‘महाभारत’ में भीम के किरदार से प्रवीण को काफी लोकप्रियता मिली थी। बाद में उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया।‘महाभारत’ में उनके साथी कलाकार रहे गजेंद्र चौहान ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है।

उन्होंने कहा , “आज सुबह ही एक और दुःखद समाचार मिला। मेरा महाभारत का भाई प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पे चला गया। विश्वास नही हो रहा। पा जी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। ओम शांति ओम शांति ओम शांति।”उल्लेखनीय है कि प्रवीण अभिनेता होने के साथ एक एथलीट भी थे। उन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिताओं में हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 1966 के राष्ट्रमंडल खेलों में हैमर थ्रो में रजत पदक जीता था और 1966 और 1970 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button