Entertainment

सुपरस्टार गुंजन सिंह का मगही वीडियो सांग “3 बजे पुला में वेट करबौ” आउट होते ही हुआ वायरल

मुंबई : भोजपुरी के लोकप्रिय लोक गायक और सुपरस्टार गुंजन सिंह का धमाकेदार वीडियो सांग “3 बजे पुला में वेट करबौ” आज आउट होते ही वायरल हो गया है। गुंजन सिंह के इस गाने को कुछ ही घंटे में 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस वीडियो सांग ‘3 बजे पुला में वेट करबौ” को मिल रही सफलता से गुंजन सिंह बेहद खुश और उत्साहित हैं। इतने अच्छे रिस्पॉन्स के लिए उन्होंने अपने तमाम फैन्स और भोजपुरी ऑडियंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अच्छा गाना वही होता है, जो सीधे दर्शकों औऱ श्रोताओं के दिल में उतर जाता है। मेरा यह सांग बहुत प्यारा है, जो आप सभी को इतना पसंद आ रहा है। गुंजन सिंह ने आगे कहा कि मुझे बेहद अच्छा महसूस हो रहा है कि आप सभी मेरी गायकी और मेरे अभिनय को इतना लाइक कर रहे हैं। उम्मीद है कि आप सब इसी तरह अपना प्यार, स्नेह और आशीर्वाद आगे भी बनाए रखेंगे।

गौरतलब है कि इस मगही गीत “3 बजे पुला में वेट करबौ” को गुंजन सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। इसमें गुंजन सिंह के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी आवाज़ दी है। म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है जबकि लिरिक्स अमन अलबेला ने लिखे हैं। इस गीत की परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है। इस शानदार वीडियो के डायरेक्टर आर्यन देव हैं। इसके डीओपी रवि राठौर, राजेश राठौड़ हैं जबकि एडिटर शुभम बाबू हैं।

इस मस्ती भरे वीडियो सांग में गुंजन सिंह की गायकी और अदायगी दोनो का कमाल दिख रहा है। इस म्यूज़िक वीडियो में हीरोइन के साथ गुंजन सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। इस गाने का कॉन्सेप्ट बहुत प्यारा और अलग है। इसमें गुंजन सिंह अपनी प्रेमिका से 3 बजे पुल पे वेट करने को कहते हैं जबकि वह कहती है कि आना मुश्किल होगा क्योंकि उसकी मम्मी की नजरें आजकल उस पर हैं। गुंजन सिंह इस मगही गीत में उस लड़की को मनाने की कोशिश करते हैं कि काफी दिन हो गया है तुमसे मिले हुए, मुझे आज मिलना है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button