Crime

माफिया विजय मिश्रा के भतीजे का आठ करोड़ का मकान जब्त

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही की पुलिस ने शासन स्तर पर चिह्नित सफेदपोश माफिया विजय मिश्रा गैंग के सक्रिय सदस्य एवं उनके भतीजे सतीश मिश्रा के आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से इलाहाबाद के अल्लापुर में बने दो मंजिला मकान को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर लिया।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संगठित अपराध की रीढ पर प्रहार नीति के तहत भदोही पुलिस व प्रशासन द्वारा संगठित और पेशेवर अपराधियों के खिलाफ लगातार कठोरतम कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी किया-कलाप (निवारण) अधिनियम थाना गोपीगंज जनपद भदोही से सम्बन्धित विजय मिश्रा के भतीजे सतीश मिश्रा द्वारा आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से खरीदे गए एक भवन बाघम्बरी आवास योजना अल्लापुर, जनपद प्रयागराज जो उनकी पत्नी वैशाली मिश्रा और सास माधुरी देवी पत्नी रामजी निवासी तुलापुर सिकंदरा, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज के नाम से क्रय की गई। आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला भवन जिसकी अनुमानित कीमत आठ करोड़ 25 लाख रुपए है। उक्त सम्पत्ति को जिला मजिस्ट्रेट भदोही, गौरांग राठी द्वारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने के आदेश के क्रम में जनपदीय पुलिस और प्रशासनिक टीम द्वारा जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button