Crime

प्रेमी युगल ने लगाई फांसी,युवक की मौत

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रपंच में शुक्रवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर उसकी प्रेमिका ने भी फांसी लगा कर जान देने की कोशिश की मगर समय रहते उसे बचा लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना जसराना के गांव नगला रोशन निवासी राघवेंद्र उर्फ अंकुश के प्रेम संबंध झपारा निवासी एक युवती से चल रहे थे। परिजनों ने राघवेंद्र की शादी एटा जनपद के किसी गांव में तय कर दी। प्रेमी की शादी तय होने की जानकारी मिली तो युवती और उसके परिजनों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया। युवती के परिजन शादी करने के लिए दवाब बना रहे थे। यह मामला थाना जसराना पुलिस के संज्ञान में भी लाया गया था। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button