Crime

प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज क्षेत्र में गुरुवार को प्रेम प्रसंग के चलते एक युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के रुनी चुरसाई निवासी रोशनी (19) और मेरापुर क्षेत्र के अच्छरोडा निवासी अखिलेश (24) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था मगर करीबी रिश्तेदार होने के कारण दोनो के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे। अखिलेश अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। वह दो दिन पहले अपने घर आया और बुधवार रात को रोशनी के पास जा पहुंचा। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button