UP Live

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने गुल्लक की राशि किये भेंट

समर्पण निधि की होंड़ में बच्चों ने कायम की मिसाल

दुद्धी, सोनभद्र- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले ऐतिहासिक मंदिर के लिए पूरे देश में प्रभु श्रीराम के भक्तों द्वारा समर्पण निधि जमा करने की होंड़ लगी है। इस महाअभियान की खुशबू से नन्हें मुन्ने बच्चे भी विरत नही रहे।इसका ज्वलंत उदाहरण सोमवार को नगर में देखने को मिली।जहां करीब आधे दर्जन बच्चों ने बड़े शौक से गुल्लक में एक एक रुपये कर जुटायी गयी सैकड़ो रुपये की राशि को खुशी खुशी श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के रुप में भेंट कर दी।

बच्चों का यह उत्साह लोगों को काफी प्रभावित करने वाला था।जिसने भी सुना और देखा सबने प्रभु श्रीराम के जयकारे से उनका अभिनंदन किया। विहिप व बजरंग दल के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने बच्चों से मिली समर्पण निधि को अनमोल सहयोग करार दिया।कहा कि प्रभु श्रीराम से देश के एक एक जन की आस्था जुड़ी है।इस तरह की जागृति से यह महाअभियान सफल हो गया है।अब यह साबित हो गया है कि प्रभु श्रीराम के भव्य ऐतिहासिक मंदिर में सबका अंशदान होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button