
कांग्रेस की 144 प्रत्याशियों की सूची जारी, कमलनाथ छिंदवाड़ा से मैदान में
छत्तीसगढ़ विस चुनाव के लिए भूपेश , सिंहदेव समेत 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
भोपाल : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस की ओर से आज सुबह मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है।पार्टी की इस पहली सूची में 144 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। अधिकतर मौजूदा विधायकों की सीटों को यथावत रखा गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को लहार से, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राऊ, लाखन सिंह यादव को भितरवार, जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ और कमलेश्वर पटेल को सिंहावल से प्रत्याशी बनाया गया है।बुधनी विधानसभा सीट से पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हुए टीवी अभिनेता विक्रम मस्ताल को चुनावी मैदान में उतारा है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल चुरहट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अमरपाटन और डॉ हिना कांवरे लांजी से प्रत्याशी बनाई गई हैं। पूर्व मंत्री बाला बच्चन राजपुर (अजा) से, लखन घनघोरिया जबलपुर पूर्व (अजजा), तरुण भनोत जबलपुर पश्चिम, ओंकार सिंह मरकाम डिंडोरी (अजा), सुखदेव पांसे मुलताई, प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर, हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ (अजा), डॉ विजय लक्ष्मी सिंह साधौ महेश्वर (अजा), सचिन यादव कसारवद, उमंग सिंघार गंधवानी (अजजा) और सुरेंद्र सिंह बघेल कुक्षी (अजजा) से चुनावी मैदान में उतरेंगे।पार्टी ने भोपाल मध्य से मौजूदा विधायक आरिफ मसूद और नरेला से मनोज शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंदौर-एक से संजय शुक्ला, इंदौर-दो से चिंतामणि चौकसे चिंटू और इंदौर-चार से राजा मंधवानी चुनाव लड़ेंगे।
छत्तीसगढ़ विस चुनाव के लिए भूपेश , सिंहदेव समेत 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव , विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत 30 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी की।कांग्रेस की पहली सूची में समेत राज्य के कुछ मंत्रियों तथा प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। श्री बघेल पाटन और श्री सिंहदेव अंबिकापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि श्री महंत सक्ती से उम्मीदवार होंगे। वहीं श्री बैज चित्रकोट(सु) सीट से प्रत्याशी बनाये गये हैं। कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ गिरीश देवांगन को चुनाव मैदान में उतारा है।पहली सूची के मुताबिक कांग्रेस ने छह नये चेहरों पर दांव लगाया है वहीं छह विधायक टिकट से वंचित किये गये हैं। इसके साथ ही पार्टी ने चार महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है जिनमें डौंडीलोहारा(सु) से अनिला भेड़िया , खैरागढ़ से यशोदा वर्मा , डोंगरगढ(सु) से श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल और भानुप्रतापपुर (सु) से सावित्री मंडावी चुनाव लड़ेंगी।
विधानसभा क्षेत्रवार उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं..अंबिकापुर – टीएस सिंहदेव , सीतापुर(सु)- अमरजीत भगत , खरसिया – उमेश पटेल , कोरबा – जय सिंह अग्रवाल ,सक्ती – डॉ चरण दास महंत , आरंग (सु) – डॉ शिवकुमार डहरिया , डौंडीलोहारा (सु) – श्रीमती अनिला भेड़िया ,पाटन – भूपेश बघेल , दुर्ग ग्रामीण – ताम्रध्वज साहू , साजा – रवीन्द्र चौधरी , नवागढ़(सु) – गुरू रूद्र कुमार , पंडरिया – नीलकंठ चंद्रवंशी , कवर्धा – मोहम्मद अकबर , खैरागढ़ – श्रीमती यशोदा वर्मा ,डोंगरगढ़(सु) -श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल , राजनांदगांव – गिरीश देवांगन ,डोंगरगांव – दलेश्वर साहू , खुज्जी – भोलाराम साहू , मोहला-मानपुर(सु) – इंद्रशाह मंडावी , अंतागढ़(सु) – रूप सिंह पोटाई ,भानुप्रतापपुर(सु) -श्रीमती सावित्री मंडावी , कांकेर(सु) – शंकर ध्रुवकेसकाल(सु) – संत राम नेताम , कोंडागांव(सु) – मोहनलाल मरकाम , नारायणपुर(सु) – चंदन कश्यप , बस्तर(सु) – लखेश्वर बघेल , चित्रकोट(सु) – दीपक बैज , दंतेवाड़ा (सु) – के छविन्द्र महेंद्र कर्मा , बीजापुर(सु) – विक्रम मंडावी , कोंटा (सु) – कवासी लकमा ।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए दो चरणों में 07 और 17 नवंबर को चुनाव कराये जायेंगे तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी।
तेलंगाना में कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
कांग्रेस ने 119 सीटों वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की अपनी बहुप्रतीक्षित पहली सूची रविवार को जारी कर दी।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से घोषित सूची में कई शीर्ष नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी (कोडंगल), और वरिष्ठ नेता एन उत्तम कुमार रेड्डी (हुजूरनगर), कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी (नलगोंडा), और सीताक्का (मुलुग) शामिल हैं। सूची में ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक नेताओं के नाम भी शामिल हैं। (वार्ता)



