UP Live

विधिक साक्षरता एवं कानून में महिलाओं के संरक्षण पर हुई व्याख्यान

 एनएसएस शिविर का चौथा दिन

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन रविवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को गति प्रदान किया। संचालन कर रहीं कार्यक्रम अधिकारी आरजू सिंह ने प्राचार्य श्री मजूमदार का स्वागत किया और सभी लोगों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बधाई दी। प्राचार्य  ने नोबेल पुरस्कार विजेता सर सी.वी.रमन को श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विज्ञान की महत्ता पर विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवियों को लाभान्वित किया।

मुख्य वक्ता विपिन कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी ने ” विधिक साक्षरता एवं मिशन शक्ति ” विषय पर विचार व्यक्त करते हुए बताया कि बहुत सारे कानून विधायिका द्वारा बनाए गए हैं। जिसमें महिलाओं के अधिकार को संरक्षित किया गया है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना बहुत जरूरी है।बिना शिक्षा के वह सशक्त नहीं हो सकती। इसी अनुक्रम में उन्होंने भारतीय दण्ड संहिता, पाक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम में प्रदत्त महिलाओं से संबन्धित कानून पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा महिला हेल्प लाइन 1090 तथा एफआईआर के बारे में भी विस्तार से चर्चा किया। मिशन शक्ति के आलोक में उन्होंने स्वयंसेवियों का ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेकानंद ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। द्वितीय पाली में दोनों इकाई के स्वयंसेवी ग्राम सभा मल्देवा में जाकर स्वच्छता, साक्षरता, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित स्लोगन को दीवारों पर लिखकर लोगों को जागरुक किया।इस अवसर पर मृत्युंजय यादव, संतोष कुमार सिंह, मु. शहबाज खां समेत स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button