UP Live

वकीलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए जिलाधिकारी से मांगा समय

मुख्यमंत्री के जनपद दौरे को लेकर बनी रणनीति

दुद्धी, सोनभद्र – मुख्यमंत्री के जनपद दौरे के मद्देनजर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर,मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है। 22 नवम्बर को मुख्यमंत्री योगी जी के जनपद दौरे को लेकर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक दुद्धी एवं सिविल बार की अगुवाई में कचहरी में सम्पन्न हुई।बैठक में दुद्धी को जिला बनाने की मांग को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।बैठक में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का चयन किया गया।जो मुख्यमंत्री से मुलाकात कर,दुद्धी को जिला बनाने संबंधी ज्ञापन सौंपेगा।प्रतिनिधिमंडल में दुद्धी बार अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, सिविल बार अध्यक्ष नागेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा विपिन बिहारी,पूर्व बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी एवं पूर्व बार सचिव प्रभु सिंह का नाम शामिल किया गया है।बैठक के बाद संघर्ष समिति ने तहसील पहुंचकर, जिलाधिकारी को नामित एक पत्र तहसीलदार दुद्धी को सौंपा।जिसमें प्रदेश के तेजस्वी मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने का अनुरोध किया गया है।इस दौरान रमेश कुशवाहा, आनंद गुप्ता, संतोष कुमार,राकेश तिवारी,कृपाशंकर कुशवाहा, विनय कुमार, बिट्टु, आशीष गुप्ता समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button