Crime

साथी की मौत पर भड़के वकील

आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस की दबिश के दौरान आठवीं मंजिल से गिर कर वकील की मौत से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शनिवार को पुलिस प्रशासन के पुतले की अर्थी निकाली।सिकंदरा में यूपीएसआईडीसी मार्ग के निकट स्थित मंगलम आधार अपार्टमेंट में शुक्रवार रात को पुलिस दबिश के दौरान आठवीं मंजिल के गिरकर अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर अधिवक्ता संगठनों में आक्रोश है। शनिवार सुबह वकीलों ने पुलिस प्रशासन के पुतले की अर्थी निकाली। अर्थी को दहन करने के दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला हुआ है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button