Crime

नौकरी के नाम पर फिर हुई लाखों की ठगी , कैंट में मुकदमा दर्ज

बगैर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुमोदन लिए प्रबंधक ने निकाल दिया विज्ञापन ठग लिए साढ़े 6 लाख

वाराणसी। देश मे बेरोजगारी जैसे जैसे बढ़ रही ठगों के नए नए कारनामे भी सामने आ रहे नौकरी का लालच देकर अक्सर लोगों को ठगा जा रहा है।एकबार फिर ऐसा ही मामला चौबेपुर इलाके में आया है। बताया गया कि खंडेश्वरी बाबा पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय (मुस्तफाबाद-चांदपुर, चौबेपुर) पर बगैर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुमोदन के मनमाने व फर्जी तरीके से शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी करने का आरोप है। यही नहीं नियुक्ति के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये वसूली का भी आरोप लगा है। इस संबंध अर्दली बाजार निवासी इंद्र प्रकाश पांडेय ने संस्था के प्रबंधक प्रभात रंजन मिश्र के खिलाफ कैंट थाने में धोखाधड़ी व रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया है।

अपनी शिकायत में उन्होंने संस्था के प्रबंधक पर नियुक्ति के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया है कि मेरी पुत्रवधु सीमा मिश्रा एमए, बीएड हैं। अनुदानित विद्यालय होने के कारण नियुक्ति के लिए आवेदन कर दिया था। बाद में नियुक्ति के लिए साढ़े छह लाख रुपये की डिमांड की गई। पुत्रवधु ने तीन किश्तों में साढ़े छह लाख रुपये की रकम भी प्रबंधक को दे दी। पैसा देने के बाद विद्यालय की ओर से चार फरवरी 2019 को साक्षात्कार के लिए घर के पते पर पत्र भी आ गया। वहीं साक्षात्कार के दौरान पता चला कि विद्यालय में हेडमास्टर का कोई पद नहीं हैं। इसके बाद प्रबंधक फरार हो गए। काफी दबाव बनाने के बाद डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया अब वह भी बाउंस हो गया तो उन्हें पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button