
चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास के समक्ष आज अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।ग्रामीण और खेत मजदूर संगठनों के संयुक्त मोर्चे के नेतृत्व में पंजाब के विभिन्न इलाकों से आए मजदूरों का काफिला जब मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ा तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई महिला-पुरुष प्रदर्शनकारी घायल हो गए। कई कार्यकर्ताओं की पगड़ी भी उड़ गई।
इस मौके पर संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश मलौद, क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब के महासचिव लखवीर लोंगोवाल, पंजाब खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव लछमन सिंह सावेवाला, मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के प्रदेश नेता माखन सिंह रामगढ़ ने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार भी उसी तरह की मजदूर विरोधी नीतियों पर चल रही है, जैसे पिछली सरकारें थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 3 अक्टूबर को मजदूर मोर्चा के साथ निर्धारित बैठक को रद्द करने के बाद बैठक के लिए कोई समय नहीं दिया गया और बैठक में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा की गई मांगों पर जातिगत भेदभाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण मजदूर वर्ग में आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ काफी विरोध है।(हि.स.)
#WATCH | Punjab Police lathi-charged Mazdoor Union people who were marching towards CM Bhagwant Mann's residence in Sangrur regarding their various demands pic.twitter.com/MkpxdNSNQf
— ANI (@ANI) November 30, 2022