Breaking News

कोविड से ठीक होने की दर सुधरकर 58.24 प्रतिशत हुई

संक्रमित लोगों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या 96,000 से अधिक

नई दिल्ली । कोविड-19  की रोकथाम,  नियंत्रण और प्रबंधन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भारत सरकार द्वारा उठाए गए क्रमबद्ध, और प्रभावी कदमों के उत्साहजनक परिणाम दिख रहे हैं। संक्रमित लोगों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या 96,173 अधिक है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,940 लोग कोविड-19 के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और इनकी संख्या 2,85,636 हो चुकी है। इसके साथ ही संक्रमण से ठीक होने की दर 58.24 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वर्तमान में देश में कोविड-19 के कुल 1,89,463 सक्रिय मामले हैं और ये सभी चिकित्सा निगरानी में हैं। देश भर में कोविड-19 की जांच के लिए प्रयोगशालाओं का नेटवर्क बढ़ाने के प्रयासों के तहत आईसीएमआर ने पिछले 24 घंटों के दौरान नेटवर्क में 11 नई प्रयोगशालाओं को शामिल किया है। भारत में इस समय कोविड-19 जांच के लिए पूरी तरह से समर्पित 1016 नैदानिक ​​प्रयोगशालाएँ हैं। इसमें सरकारी क्षेत्र की 737 और निजी क्षेत्र की 279 प्रयोगशालाएं शामिल हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button