UP Live

मंडी परिसर में कोविड-19 टीम ने 124 लोगों का लिया सैम्पल लिया

एक व्यक्ति की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव

दुद्धी, सोनभद्र– स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सभापति/ उपजिलाधिकारी दुद्धी निर्देश पर रविवार को 124 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई।जिसमें एक व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव बताया गया।
दुद्धी सीएचसी की कोविड-19 की जांच टीम ने बताया कि मंडी में 124 लोंगो का सैंपल की लिया गया है।जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई।पॉजिटिव व्यक्ति को घर में अलग रहने की ताकिद कर छोड़ा गया।कहा गया कि तब तक वें होम आइसोलेटेड रहेंगें जब तक उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ नही हो जाते हैं। इलाज के लिए कोविड सेंटर भेजने के लिए मेडिकल टीम को सूचना दी गई। इस दौरान समस्त उपस्थित किसान,व्यापारी-आढ़ती, मंडी परिसर में तैनात पीआरडी गार्ड एवं होमगार्ड सहित समस्त कर्मचारियों का कोविड-19 जांच की सैम्पल ली गई है। मेडिकल टीम में सौरभ पांडेय एलटी, संजय एलटी विनीता सीएचओ एवं कुमारी तनुजा सीएचओ सहित उपस्थित रहे।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के मंडी निरीक्षक बब्बन राम, मंडी सहायक सुभाष चंद्र शुक्ला, राधेश्याम शर्मा, अनिल पटेल, गोरखनाथ पीआरडी गार्ड, अरुण केसरी अरविंद कुमार चिंटू सोनू कुमार करण कुमार तमाम लोग उपस्थित रहे।कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मंडी परिसर को बराबर सेनीटाइज कराया जा रहा है।बीते दिनों एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कृषि उत्पादन मंडी समिति में परिसर में सतर्कता बरती जा रही है।मंडी का कोना कोना सेनेटाइज किया जा रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button